चीन के साथ LAC पर चल रहे तनाव के बीच J & K में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा ६ महत्वपूर्ण पुलों का अनावरण किया गया। कश्मीर सीमा सड़क संगठन (BRO – Border Road organisation) द्वारा निर्मित छह पुलों में से चार अखनूर सेक्टर में और दो जम्मू-राजपुरा क्षेत्र में हैं। 45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल लगभग 100 से 300 मीटर हैं। सरहदी क्षेत्र में सभी सड़के, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, पुल और सुरंगों का निर्माण भारत में BRO द्वारा किया जाता है। उद्घाटन से पहले रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने चीन के LAC के पास बुनियादी ढांचे में सुधार और पाकिस्तान के LOC के पास इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बात करने के लिए पहले सप्ताह में BRO के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की थी। BRO को सुरक्षाबलों की सुगम और आसान आवाजाही सुनिश्चित करने के प्रयास में सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के सुधार को स्पीड अप करने के लिए निर्देशित किया गया था।
BRO के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने मंत्री जी को दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरंगों, पुलों, सड़कों और हवाई क्षेत्रों के निर्माण सहित की गई परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने अफगानिस्तान, म्यांमार, और भूटान जैसे पड़ोस में मैत्रीपूर्ण देशों में किए गए निर्माण परियोजनाओं के रणनीतिक उद्देश्यों के बारे में बात की। इस साल जून में, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र और उत्तराखंड के लिए, सरकार ने BRO द्वारा राजमार्ग कार्यों के लिए अतिरिक्त 1,691 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। और जब से LAC के साथ भारत और चीन के बीच सीमा तनाव हुआ है, लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने निर्माणाधीन 8.8 किलोमीटर लंबी अटल रोहतांग सुरंग का दौरा किया था। इस सुरंग को इस साल सितंबर में खोला जाना है।
BRO ने विविध परियोजनाओं में 2018-19 की तुलना में 2019-20 में लगभग 30 प्रतिशत अधिक कार्यक्षमता से कार्य करने में सफल रहा है। इसने 1,273 किमी फोर्मेशन कटिंग और 2,214 किलोमीटर की सरफेसिंग की है। लगभग 1,715 करोड़ रूपए के कार्य संपन्न किए गए हैं। 2,979 किलोमीटर प्रमुख पुलों का निर्माण, सुरंग कार्यों में 689 करोड़ रुपये और 2019-20 में 2,498 किलोमीटर के पुनः निर्माण में खर्च किया गया है। 2017-18 के बाद से BRO की गतिविधियों में गठन में 44 % , स्थायी कार्यों में 55 % , प्रमुख पुलों में 17 %, सरफेसिंग में 15 % और पुनरुत्थान कार्यों में 49 % की वृद्धि की है।